उमंग मिश्र का राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी टीम में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल

उमंग मिश्र का राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी टीम में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल
पट्टी। नगर स्थित प्रतिष्ठित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र उमंग मिश्र ने प्रदेश स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय परिवार में जबरदस्त उत्साह व खुशी का माहौल है। उमंग का चयन राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।प्रतियोगिता में उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय व्यायाम शिक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सभी गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके सामूहिक सहयोग को दिया, जिसके प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने नेशनल स्तर की सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित उमंग मिश्र के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज