दीवार गिराने के विरोध पर मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिराने का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा

दीवार गिराने के विरोध पर मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिराने का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिराने के विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामलाल पाल की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।रामलाल पाल के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे पड़ोसी संतोष पाल के ट्रैक्टर की टक्कर से उनके घर की दीवार गिर गई। इसको लेकर पूछताछ करने पर संतोष पाल और सुनील पाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लात-घूंसों और डंडे से रामलाल पाल की पिटाई की।
पीड़ित को बचाने पहुंचे छोटेलाल पाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज