विवाहिता से मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति, सास व जेठानी पर मुकदमा दर्ज,घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई,

विवाहिता से मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति, सास व जेठानी पर मुकदमा दर्ज,

घर छोड़कर जाने का दबाव बनाने का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई,
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गांव निवासी विवाहिता गीता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।गीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को वह घर में रोजमर्रा का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी जेठानी सुमित्रा और सास प्रभु देवी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए घर छोड़कर चले जाने की धमकी दी।आरोप है कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे जेठानी सुमित्रा और सास प्रभु देवी ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह सब उनके पति के कहने और साजिश के तहत किया गया।मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को एफआईआर संख्या 0271 दर्ज की। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3) और 61(2)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज