नमो सेवा गाथा से गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

नमो सेवा गाथा से गिनाईं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
प्रतापगढ़। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पट्टी डाक बंगले के सामने शाम 3:30 बजे ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रतापगढ़ के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत-संगीत, संवाद और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, नारी शक्ति, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं के बारे में बताया। हारमोनियम, ढोल और मजीरे की धुन पर प्रस्तुत गीतों के जरिए योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
कलाकारों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रामचरित्र वर्मा, पट्टी मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सोनी, महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग शिवकुमार चौरसिया, रामकोला मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह उर्फ पप्पू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज