जामताली के बसहा गांव में एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी,रात में परिजनों को नहीं लगी चोरी की भनक घर के बरामदे में सो रहे थे परिजन ,सूनसान तीन भाइयों के घर में भी लाखों की चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल,

जामताली के बसहा गांव में एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी,

रात में परिजनों को नहीं लगी चोरी की भनक घर के बरामदे में सो रहे थे परिजन ,

सूनसान तीन भाइयों के घर में भी लाखों की चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल,
बेलखरनाथ धाम।रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बसहा गांव निवासी चौहरजा प्रसाद सरोज पुत्र स्वर्गीय मातादीन सरोज के घर बीती रात चोरों ने घर के पिछवाड़े के दरवाजे का तालाब तोड़ कर कमरे मैं घुसे और कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखें बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा ₹25000 नकदी और लाखों रुपए के आभूषण को चोरी कर उठा ले गए। उसके बाद चोरो ने गांव के ही लाल जी सरोज प्यारेलाल सरोज शिवलाल सरोज के कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसे और कमरे में रखें बक्से के तोड़कर उसमें रखा आभूषण नगदी सहित लाखों का सामान चोरी कर उठा ले गए। चौहरजा प्रसाद सरोज के घर के लोग सुबह उठे तो घर के अंदर गए तो पीछे का खुला दरवाजा और कमरे में टूटी पेटी और चोरी गया सामान को देखकर दंग रह गए। और गांव के लोग जब लाल जी सरोज प्यारेलाल सरोज शिवलाल सरोज के घर के पास गए तो उनके घर का भी टूटा दरवाजा और तीतर भीतर सामान और चोरी गया लाखों का सामान देखकर दंग रह गए। एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का मजमा लग गया और चोरी की घटना देखकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना की सूचना मिलते ही जामताली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के साथ चोरी की घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। चोरी के घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर फिंगर का नमूना लिया और जांच पड़ताल के लिए भेज दिया। एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी की घटना से जामताली क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जामताली वासियों ने चोरी की बड़ी घटना के संबंध में शासन प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा कराई जाने की मांग की है। जामताली क्षेत्र में एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज