पत्नी की हत्या कर रची लूट की झूठी कहानी, आरोपी गिरफ्तार,पत्थर से सिर पर वार कर की थी हत्या, खून साफ कर छिपाए साक्ष्य; ,कुएं से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और दोनों के मोबाइल बरामद,

पत्नी की हत्या कर रची लूट की झूठी कहानी, आरोपी गिरफ्तार,

पत्थर से सिर पर वार कर की थी हत्या, खून साफ कर छिपाए साक्ष्य; ,

कुएं से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और दोनों के मोबाइल बरामद,
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पारिवारिक विवाद में पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद फर्श पर पड़े खून को साफ करने का प्रयास किया और हत्या को लूट की घटना दिखाने के लिए चार नकाबपोश बदमाशों के घर में घुसने और 90 हजार रुपये ले जाने की कहानी बताई।
पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी वादी ने फतनपुर थाने में तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या किए जाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने अजय यादव पुत्र भगवानदीन यादव निवासी पटहटिया कला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 और 17 अक्टूबर की रात मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौटने के बाद पत्नी से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने कमरे में रखे पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने खून साफ करने का प्रयास किया और पत्थर सहित अपने और पत्नी के मोबाइल फोन घर के पीछे स्थित पानी रहित कुएं में फेंक दिए।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार तोमर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रोहखुर्द कला-विक्रमपुर गौशाला मोड़ से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कुएं से खून और बाल लगा पत्थर, मृतका का बताया गया रियलमी मोबाइल और आरोपी का बताया गया सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी की तलाशी में 720 रुपये भी मिले।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में की गई। आरोपी पति को न्यायालय के सामने प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज