मानिकपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी दीपक भूकर ने किया शुभारंभ,एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन

मानिकपुर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी दीपक भूकर ने किया शुभारंभ,

एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के साथ हुआ उद्घाटन
मानिकपुर/प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सोमवार को कस्बा मानिकपुर की नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पूजा-अर्चना के साथ पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय मौजूद रहे।उद्घाटन अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर पंकज कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश्य, चौकी प्रभारी कस्बा मानिकपुर अमित कुमार सिंह सहित स्थानीय नागरिक और संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।नवनिर्मित पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और स्थानीय स्तर पर पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज