रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

रानी सूर्य किशोरी देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
बाबा बेलखरनाथ धाम।बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के उडैयाडीह स्थित रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने भी छात्र-छात्राओं को गांधी जयंती के महत्व और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोहित सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद, वीरेंद्र पटेल, शोभा देवी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, शिव बहादुर सिंह, लवकुश तिवारी, विवेक मिश्रा, संगम यादव, नीरज यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज