पट्टी में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दंपती और बच्चों समेत परिवार के लोग घायल,सदहा गांव की घटना, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दंपती और बच्चों समेत परिवार के लोग घायल,
सदहा गांव की घटना, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम बरन पुत्र कुज्जन ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे की है। उस समय वह अपने घर के सामने झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई।
राम बरन का आरोप है कि मारपीट से बचने के लिए वह घर के अंदर भागा तो उसके पीछे घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इसमें राम बरन, उसकी पत्नी और नाबालिग बच्चों सहित परिवार के लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं। राम बरन ने 22 अक्टूबर को पट्टी थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment