हनुमान चालीसा महामंत्र, पाठ से मिलती है संकटों से लड़ने की शक्ति: रुद्रेश्वर महाराज,पंचदिवसीय हनुमान कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा के बाद लगता है दिव्य दरबार

हनुमान चालीसा महामंत्र, पाठ से मिलती है संकटों से लड़ने की शक्ति: रुद्रेश्वर महाराज,

पंचदिवसीय हनुमान कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा के बाद लगता है दिव्य दरबार
प्रतापगढ़। महुली स्थित प्रभावती पैलेस में चल रही पंचदिवसीय श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्री हनुमत उपासना सेवा ट्रस्ट, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित कथा में व्यास रुद्रेश्वर महाराज ने हनुमान चालीसा की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा केवल स्तुति नहीं, बल्कि महामंत्र के समान है। श्रद्धा और विश्वास के साथ इसका पाठ करने से मन को शांति, साहस और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।रुद्रेश्वर महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा में बजरंगबली के पराक्रम, ज्ञान, विवेक, विनम्रता और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति का वर्णन है। हनुमान जी का जीवन समर्पण, सेवा और दृढ़ संकल्प की सीख देता है। उन्होंने संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा' चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि बजरंगबली का स्मरण भक्तों के मन में आशा और आत्मविश्वास जगाता है।उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में भी अपनाना चाहिए। अहंकार का त्याग, जरूरतमंदों की सहायता, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान तथा सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है।

कथा के बाद लगता है दिव्य दरबार

प्रतापगढ़।आयोजन की विशेषता यह है कि कथा समाप्त होने के बाद रुद्रेश्वर महाराज दिव्य दरबार लगाते हैं। आयोजकों के अनुसार, यहां श्रद्धालु अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं और उन्हें मार्गदर्शन दिया जाता है। रुद्रेश्वर महाराज कानपुर स्थित वीर वीरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं।

29 अक्टूबर तक चलेगी कथा

प्रतापगढ़।श्री हनुमान कथा 25 से 29 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक आयोजित की जा रही है। आयोजन की व्यवस्था श्री हनुमत उपासना सेवा ट्रस्ट, प्रतापगढ़ के प्रबंधक श्याम सुंदर टाऊ की देखरेख में की जा रही है। कथा के दौरान भक्ति और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज