जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, बेटा गंभीर,दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, पिता-पुत्र को जिला अस्पताल किया गया था रेफर,
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, बेटा गंभीर,
दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, पिता-पुत्र को जिला अस्पताल किया गया था रेफर,
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से पट्टी सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान वृद्ध दयाशंकर वर्मा (62) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे धर्मराज (30) की हालत गंभीर बनी हुई है।बाभनपुर गांव निवासी दयाशंकर वर्मा का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने हमला कर दिया। मारपीट में दयाशंकर वर्मा, उनके बेटे धर्मराज, रीता देवी (35) पत्नी कमलेश वर्मा और रीता देवी (25) पत्नी धर्मराज घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मारपीट में घायल लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। एक घायल की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment