बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पट्टी कस्बे में किया शस्त्र पूजन आत्मरक्षा, धर्म रक्षा और देश रक्षा के लिए शस्त्र उठाने का आह्वान

बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पट्टी कस्बे में किया शस्त्र पूजन आत्मरक्षा, धर्म रक्षा और देश रक्षा के लिए शस्त्र उठाने का आह्वान
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कस्बे में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के नेतृत्व में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी प्रांत के जिला प्रतापगढ़ अंतर्गत प्रखंड पट्टी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शंखनाद के साथ पारंपरिक विधि से शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम 4:30 बजे तक चला।

मुख्य वक्ता बजरंगदल के प्रांत संयोजक सुशील राष्ट्रवादी ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। देवी-देवताओं के हाथों में भी शस्त्र रहे हैं, जिनका उपयोग अधर्म के विरुद्ध किया गया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा, धर्म रक्षा, देश रक्षा, गो रक्षा और नारी रक्षा के लिए शस्त्रों का महत्व है। शस्त्रों का प्रयोग देशद्रोहियों के विरुद्ध ही किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन बजरंगदल के जिला संयोजक विनय सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन पाल, जिला अध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा, गो रक्षा प्रमुख निहाल सोनी, पट्टी प्रखंड संयोजक सागर तिवारी, नितेश यादव, अनुराग सिंह, वतन तिवारी, बिंदु पाठक, आलोक बनवासी, प्रदीप यादव, अमित सिंह, नंदन सिंह, मोनू पांडे, विकास तिवारी और राजेश प्रतापगढ़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज