शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, मोती सिंह रहे मौजूद,वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार-विमर्श,
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जुटे सैकड़ों लोग, मोती सिंह रहे मौजूद,
वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार-विमर्श,
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के स्थित वीणापाणी इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की मौजूदगी रही। कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह ने की। पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।इस मौके पर पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रामगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन सिंह, विजयंत शर्मा, गणेश, फतेह बहादुर सिंह, बुद्धू सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रामचरित वर्मा, जितेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी और चंदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर हुई चर्चा के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment