पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि,पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, दो मिनट का मौन रखकर किया नमन
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि,
पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने अर्पित किए श्रद्धासुमन,
दो मिनट का मौन रखकर किया नमन
प्रतापगढ़। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
सपी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के सम्मान, सहयोग और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश एवं प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सेवा के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। उनकी वीरता और आदर्शों पर चलते हुए जनसुरक्षा तथा समाज में शांति बनाए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
Comments
Post a Comment