चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बर्तन और साड़ियां बरामद
चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बर्तन और साड़ियां बरामद
प्रतापगढ़। उदयपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, कांसे-पीतल के बर्तन और साड़ियां समेत अन्य कपड़े बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मसनी गांव निवासी रवीन्द्र शुक्ल 26 जुलाई को पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। 27 अक्तूबर को घर लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। घर से कांसे-पीतल के बर्तन और पत्नी की कई नई साड़ियां गायब थीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिंजरी से सैंठा जाने वाली सड़क पर तालाब के पास से मुकेश यादव निवासी मसनी और रमेश विश्वकर्मा निवासी मिश्रौली बढ़ईपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने दीपक विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि दीपक एक अन्य मामले में जेल में है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाई गई है।
Comments
Post a Comment