जमीन के विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

जमीन के विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी शांति देवी यादव ने जमीन के विवाद में पड़ोसियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।शांति देवी यादव के अनुसार, गाटा संख्या 195 से संबंधित जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में न्यायालय से संबंधित आदेश भी जारी है। इसके बावजूद पड़ोसियों की ओर से खेत की सिंचाई की जा रही थी। आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचीं और सिंचाई करने से मना किया तो पड़ोसियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में पट्टी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज