तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंदा, महिला समेत तीन की मौतछेवंगा नहर के पास हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चा निजी अस्पताल में भर्ती;पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में लिया

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंदा, महिला समेत तीन की मौत
छेवंगा नहर के पास हुआ हादसा, 

गंभीर रूप से घायल मासूम बच्चा निजी अस्पताल में भर्ती;

पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में लिया
प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बाइक पर चार लोग सवार थे। इसी दौरान छेवंगा नहर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जुट गए।हादसे की सूचना मिलते ही बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज