संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जानसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
प्रतापगढ़।पट्टी कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। किशोरी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान आरोही (17) पुत्री सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोही दो दिन पूर्व अपने मामा शुभम जायसवाल के घर आई थी। वह प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज