खेलने के दौरान विवाद, छात्र का सिर फोड़ा
खेलने के दौरान विवाद, छात्र का सिर फोड़ा
पट्टी। रामराज इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद में एक छात्र घायल हो गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दूसरे छात्र ने दीपांशु (15) के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से परिजनों में चिंता फैल गई। मामले में पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात निवासी रामपाल का बेटा दीपांशु रामराज इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक छात्र ने दीपांशु के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।कस्बा इंचार्ज प्रशांत कटियार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment