कटाई से पहले धान की बालियों में दिखे काले-हरे गुच्छे, किसान चिंतित,पट्टी क्षेत्र में फसल प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने कृषि विभाग से जांच और मदद की मांग की,
कटाई से पहले धान की बालियों में दिखे काले-हरे गुच्छे, किसान चिंतित,
पट्टी क्षेत्र में फसल प्रभावित होने की आशंका, किसानों ने कृषि विभाग से जांच और मदद की मांग की,
प्रतापगढ़। धान की फसल पककर कटाई के करीब पहुंची तो बालियों में असामान्य लक्षण दिखाई देने लगे। कहीं बालियों पर काले तो कहीं हरे-भूरे रंग के गुच्छे नजर आ रहे हैं। इससे धान की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। फसल की इस स्थिति को देखकर किसान चिंतित हैं। उन्हें खेती में लगी लागत निकलने की भी चिंता सता रही है।क्षेत्र के किसान मनोज कुमार और सुधाकर कुमार ने बताया कि धान की खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया है। अब फसल तैयार होने के समय बालियों में इस तरह के लक्षण दिखाई देने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, प्रभावित बालियों में सामान्य दानों का विकास भी प्रभावित दिखाई दे रहा है।
किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर बालियों में दिखाई दे रहे लक्षणों की जांच कराने और उचित सलाह देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते समस्या की पहचान हो जाए तो आगे होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।कृषि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही फसल में दिखाई दे रहे इन लक्षणों का कारण स्पष्ट हो सकेगा। किसानों को सलाह है कि प्रभावित पौधों के नमूने कृषि विशेषज्ञों को दिखाएं और उनकी सलाह के बिना किसी दवा का छिड़काव न करें।
Comments
Post a Comment