पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित पुलिस चौकी बिहरिया का उद्घाटन,एसपी दीपक भूकर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,
पूजा-अर्चना के साथ नवनिर्मित पुलिस चौकी बिहरिया का उद्घाटन,
एसपी दीपक भूकर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,
प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र में बुधवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी बिहरिया का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और कुंडा क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैस मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद एसपी ने पुलिस चौकी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में हथिगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment