महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई, नगर कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम सम्मानित

महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई, नगर कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम सम्मानित
प्रतापगढ़। महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर नगर कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम की सराहना की गई। रविवार शाम व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान एंटी रोमियो प्रभारी कंचन लता, नगर कोतवाल सुभाष यादव और टीम के अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मान दिया गया। महिला पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए।महिला पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। इससे गलत हरकत करने वालों में कानून का भय बढ़ेगा और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।
व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इसी तरह महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए सक्रियता से काम करती रहेगी। इस दौरान पुलिस टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज