वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
प्रतापगढ़। पितृपक्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने अपनी पत्नी उमा केसरवानी, पुत्र शिवम केसरवानी, बहू सौम्या केसरवानी और पुत्री अंशिका केसरवानी सहित मित्रों के साथ महुली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा की। उन्होंने अपने दिवंगत पिता वृंदावन गुप्ता और माता गंगा देवी की स्मृति में वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को भोजन प्रसाद कराया। इस दौरान फल और उपहार भी वितरित किए गए। राजेंद्र कुमार केसरवानी ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।उन्होंने आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, साफ-सफाई, वस्त्र, बिस्तर और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, मैनेजर अंबिका और आश्रम के कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान 107 वर्षीय जयराम निवासी कन्हई हनुमानगंज से भी सभी ने मुलाकात की। कार्यक्रम में संजय सोनी, राहुल केसरवानी, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, दीपू, रचित केसरवानी, आदर्श उमरवैश्य, जगदीश मौर्य, जंबो और लल्लन आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज