तेज हवा में सड़क पर गिरा आम का विशाल पेड़, घंटों जाम रहा पट्टी-रानीगंज मार्ग,जलालपुर के पास पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर हटाया,
तेज हवा में सड़क पर गिरा आम का विशाल पेड़, घंटों जाम रहा पट्टी-रानीगंज मार्ग,
जलालपुर के पास पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार, ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर हटाया,
प्रतापगढ़। बुधवार शाम करीब पांच बजे तेज हवा के कारण पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जलालपुर गांव के समीप आम का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही दोनों ओर से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। देखते ही देखते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार शाम मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा आम का विशाल पेड़ तेज हवा का झोंका नहीं सह सका और जड़ समेत सड़क पर जा गिरा। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे।यातायात बाधित होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ की डालियों को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया। करीब कई घंटे तक ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया, जिसके बाद पेड़ को सड़क से हटाया जा सका और यातायात बहाल हुआ। इस दौरान राहगीरों ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया। पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Comments
Post a Comment