पट्टी सपा नगर अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन मुख्यालय पर होना था प्रदर्शन,
पट्टी सपा नगर अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन मुख्यालय पर होना था प्रदर्शन,
प्रतापगढ़।पट्टी नगर के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष कैलाश सिंह निवासी बीबीपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय पर जाने के लिए निकलने ही वाले थे कि इसके पूर्व ही पट्टी पुलिस इन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और बुधवार दिनभर हाउस अरेस्ट रहे। अपने आवास पर दोपहर करीब 2 नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के तानाशाह पूर्ण रवैया से नाराज होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के युवा नेता,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन को जाते समय अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध गिरफ्तारी के विरोध में जिले पर विधायक राम सिंह पटेल की नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ था।इस कार्यक्रम में जाने की तैयारी में लगे थे कि पट्टी नगर सपा अध्यक्ष कैलाश सिंह को पुलिस हाउस अरेस्ट कर लिया। इस तरह से जनता की आवाज दवाई जा रही है। हाउस अरेस्ट होने से नाराज कैलाश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाल।
Comments
Post a Comment