डिजिटल क्लास से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, स्मार्ट बोर्ड पर आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर रहे नौनिहाल

डिजिटल क्लास से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, स्मार्ट बोर्ड पर आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर रहे नौनिहाल
प्रतापगढ़।बदलते दौर के साथ अब विद्यालयों में शिक्षा का स्वरूप भी पूरी तरह आधुनिक हो गया है। डिजिटल शिक्षा प्रणाली के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोचक शिक्षा देने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक तकनीक से लैस कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई में खासी मदद मिल रही है, जिससे उनका शैक्षणिक विकास और तेजी से हो रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जैती पुर के सहायक अध्यापक अभिषेक राम ने बताया कि कक्षा आठ के बच्चों को गणित के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान डिजिटल क्लास के माध्यम से दिए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है और इसका प्रभाव भी बच्चों में देखने को मिल रहा है। आगे बताया कि विद्यालयों में स्थापित डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम को बेहद सरल और आकर्षक ढंग से समझाया जा रहा है. कक्षाओं जिन्हें छात्र-छात्राएं पूरी तन्मयता और अनुशासन के साथ बैठकर सीखते हैं. तकनीकी माध्यमों के प्रयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी गुलाबचंद ने बताया कि ब्लाक के लगभग 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है और बच्चों को डिजिटल क्लास से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है बताया कि विजुअल और डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई होने के कारण बच्चों को कठिन विषय भी आसानी से समझ आ रहे हैं और वे लंबे समय तक चीजें याद रख पा रहे हैं. इस प्रकार की आधुनिक पहलों से विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम ताल मिलाने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज