पट्टी में आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, एक पिकअप वाहन सीज, दर्जनभर वाहनों के कटे चालान

पट्टी में आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, एक पिकअप वाहन सीज, दर्जनभर वाहनों के कटे चालान
प्रतापगढ़। जिले में यातायात नियमों का पालन कराने और अनियमित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को आरटीओ विभाग ने पट्टी तहसील क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ एके शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के कागजात, फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पट्टी कोतवाली क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया। वहीं, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले करीब एक दर्जन दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे गए।आरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विभाग की इस सख्ती से स्पष्ट है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज