तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसानआसपुर देवसरा क्षेत्र में शाम को बिगड़ा मौसम, खेतों में बिछी धान की फसल

तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान

आसपुर देवसरा क्षेत्र में शाम को बिगड़ा मौसम, खेतों में बिछी धान की फसल
पट्टी। तहसील क्षेत्र के आसपुर देवसरा इलाके में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और ओलावृष्टि के चलते जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसान कन्हैया लाल शर्मा, सादिक अहमद, दयाल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद और दीपक ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में धान की बालियां टूट गईं और फसल जमीन पर गिर गई। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज