विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज के गेट पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज के गेट पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप
प्रतापगढ़। भूमि विकास सहकारी समिति में तैनात फील्ड अफसर को सोमवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान हरिश्चंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। टीम ने फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर स्थित विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। घटना के बाद विभाग में खलबली मच गई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुझाहा गांव निवासी विजयकांत बिंद ने रानीगंज स्थित भूमि विकास सहकारी समिति में ऋण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ऋण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में फील्ड अफसर हरिश्चंद्र चौरसिया ने 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर विजयकांत ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे विजयकांत रिश्वत की रकम देने पहुंचा। इस दौरान पहले से जाल बिछाकर तैयार एंटी करप्शन टीम ने रामापुर स्थित विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज के गेट के सामने आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए।
कार्रवाई के बाद टीम आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज