बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में सोमवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर के अंदर टीन शेड की बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी जाकिर की पत्नी फरहीन बानो (30) सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह उसकी सास, ससुर और ननद उठे तो कमरे में फरहीन का शव बल्ली से लटका देखा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लाया गया और मायके वालों को सूचना दी गई।सूचना पर रानीगंज के लच्छीपुर गांव से फरहीन के पिता तौफीक और मां पहुंचे। मायके वालों ने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। फरहीन की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व जाकिर से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी।
थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment