भयहरण नाथ धाम में विकास कार्य शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह
भयहरण नाथ धाम में विकास कार्य शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह
प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडवकालीन बाबा भयहरण नाथ धाम में नगर विकास विभाग से स्वीकृत विकास कार्यों का नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह ने शुभारंभ करा दिया है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव और सभासद सुनीता देवी की देखरेख में ठेकेदार विवेक मिश्र ने निर्माण कार्य शुरू कराया। मंगलवार को मुख्य मंदिर के सामने से पुजारी आवास और प्रशासनिक कार्यालय होते हुए गेट तक सीसी सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा था।धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित योजनाओं में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, बकुलाही नदी पर घाट और शेड समेत कई कार्य शामिल हैं। कार्य शुरू होने से धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कार्य गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कराने का भरोसा दिलाया। महासचिव ने पुजारियों और कर्मचारियों से निर्माण कार्यों में सहयोग और निगरानी की अपील की। विकास कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय नागरिकों, प्रबंध समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं में उत्साह है।
Comments
Post a Comment