मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे एसपी दीपक भूकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाएएसपी पश्चिमी और सीओ कुंडा के साथ किया पूजन-अर्चन, मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे एसपी दीपक भूकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एएसपी पश्चिमी और सीओ कुंडा के साथ किया पूजन-अर्चन, मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
मानिकपुर/प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने थाना मानिकपुर क्षेत्र स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया।एसपी दीपक भूकर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता देखी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज