प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे के ऊपर हुए जानलेवा हमले में एफ आई आर दर्ज,अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दविस,रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली ग्राम पंचायत का मामला,
प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे के ऊपर हुए जानलेवा हमले में एफ आई आर दर्ज,
अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दविस,
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली ग्राम पंचायत का मामला,
प्रतापगढ़।रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली श्रीपुर गांव निवासी ग्राम प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे गांव के ही इंद्रजीत शर्मा के साथ सोमवार की शाम ग्राम पंचायत जामताली के बधवां गांव में नाली देखने गए थे। वहां से लौटते समय बडधवां गांव के एटीएस स्कूल के पास पहले से घात लगा कर बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे के ऊपर लाठी डंडे से जानलेवा हमला बोलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। और सोने की अंगूठी और ₹10000 नगदी लूट लिए थे। साथी इंद्रजीत शर्मा के हल्ला गुहार मचाने पर चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर तमंचा लहराते हुए शिकायत करने पर अगली बार जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के संबंध में प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे ने दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ रानीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच में मामला सही पाए जाने पर अभिषेक पाल चंदी गोविंदपुर और राजेश कुमार सिंह जामताली व दो अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रानीगंज थाने में एफ आईआर दर्ज की गई है। और प्रशासक के ऊपर हुए जानलेवा हमले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दविस पर दविस दे रही है।
Comments
Post a Comment