पत्रकार के पिता का निधन, शोक की लहर,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे शिव अचल सिंह, आशापुर अठगवां में शोक,

पत्रकार के पिता का निधन, शोक की लहर,

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे शिव अचल सिंह, आशापुर अठगवां में शोक,
पट्टी तहसील के आशापुर अठगवां निवासी पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शिव अचल सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर लंबे समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने सरल स्वभाव और शिक्षक के रूप में अपने योगदान के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। लम्बी बीमारी के चलते बीती रात उनका निधन हो गया।
सूचना मिलते ही पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा, तहसील अध्यक्ष बालेंदु भूषण पांडेय, सत्य नारायण खंडेलवाल, विनोद तिवारी,आसू तिवारी,विजय पाठक, शकील अहमद, अजीत तिवारी, तथा शिक्षक संघ,जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार श्रंगवेरपुर घाट पर किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज