बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरे दलपत शाह गांव में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जुटे लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समानता, शिक्षा, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही शिक्षित, जागरूक और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में पूर्व अध्यापक रामशिरोमणि वर्मा, पूर्व प्रवक्ता शिवशंकर गौतम, जिला सचिव अनूप गौतम, नीरज गौतम, तहसील अध्यक्ष पट्टी नीरज रावण, जिला महासचिव विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रदीप राज बौद्ध, वर्तमान प्रधान कमला प्रसाद वर्मा, सीताराम यादव और दिनेश कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज