भयहरणनाथ में चल रहे विकास कार्यों का महासचिव ने किया निरीक्षण,*नियमों व मानक का पूर्ण पालन करने का पढ़ाया पाठ

भयहरणनाथ में चल रहे विकास कार्यों का महासचिव ने किया निरीक्षण,
नियमों व मानक का पूर्ण पालन करने का पढ़ाया पाठ
प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने स्थलीय भ्रमण कर हो रहे कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने सभी प्रस्तावित व हो रहे कार्यों से रूबरू कराते हुए यथास्थिति से अवगत कराया। वहीं ठेकेदार विवेक मिश्र व आलोक सिंह ने आश्वस्त किया कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सभी कार्य मानक के अनुसार ही किया जायेगा।

महासचिव समाज शेखर ने भोलेनाथ दर्शन पूजन करके पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिस पर अवगत कराया गया कि राजस्व कर्मी लगातार जिला प्रशासन को गलत आख्या लगाकर कार्य अवरुद्ध किये हैं। राजस्व कर्मी धाम की प्राचीन व वर्तमान सार्वजनिक भूमि खाली कराने के बजाय लालची तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिस पर महासचिव ने जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यालय सहित सभी मुख्य रास्तों को सुव्यवस्थित करने का स्पष्ट सुझाव दिया।

महासचिव समाज शेखर ने गौरा ग्राम से धाम तक आने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग की प्रगति की जानकारी ली। जिस पर कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह ने बताया कि ठेकेदार कार्य की अनदेखी करते हुए समय बीत जाने के बाद भी कार्य नहीं शुरू किया है। जिलाधिकारी महोदय के सावन मेला के दौरान आगमन के अवसर पर दिये गए निर्देश का भी पालन नहीं किया गया। जबकि यह सड़क उत्तर दिशा से धाम आने का एक मात्र मार्ग है। महासचिव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी व विधायक जी से वार्ता कर रास्ते के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा।

इस अवसर पर भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के संरक्षक विवेक सिंह उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, चौकी प्रभारी राजीव वर्मा, सूरज मिश्र, भुज बल सिंह, अखिल सिंह पिंटू, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम तथा अकबर अली आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज