सांगा पट्टी के दुर्गा पंडाल में सजी भजन गायकों की महफिल, झूमे श्रद्धालु
सांगा पट्टी के दुर्गा पंडाल में सजी भजन गायकों की महफिल, झूमे श्रद्धालु
बेलखरनाथ धाम।बेलखरनाथ धाम ब्लाक के अंतर्गत सांगा पट्टी गांव में चल रहे दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान महुआ टीवी वाराणसी की प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि उर्वशी सुर संग्राम फेम भजन गायक हरिओम तिवारी और संस्कार टीवी की भजन गायिका सेजल ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया जाता है कि इन सभी कलाकारों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
आकर्षक झांकियों और एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम के दौरान पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार ने मंच से महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। समिति की ओर से आए हुए विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवमणि हैप्पी मिश्रा, समाजसेवी संजय मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, इंसाफ बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान रंजन त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, दिनेश चंद पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, आंसू त्रिपाठी, प्रमोद, कुमुद, अनिल तिवारी, राजू भाई, छोटे सिंह, बबलू और धीरज सहित समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।पूर्व प्रधान रंजन त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment