आईजी ने संग्रामगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को दिए निर्देश

आईजी ने संग्रामगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति टीम को दिए निर्देश
प्रतापगढ़। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्र ने रविवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ संग्रामगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली, अपराध रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था देखी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत टीम को ब्रीफ करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज