समाज को सदैव खलती रहेगी पूर्व प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह की कमी ......मोती सिंह ,ज्ञान सिंह पत्रकार के पिता के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री मोती सिंह ने जताया गहरा दुख ,पत्रकार के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों का लगा मजमा,

समाज को सदैव खलती रहेगी पूर्व प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह की कमी ......मोती सिंह ,

ज्ञान सिंह पत्रकार के पिता के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री मोती सिंह ने जताया गहरा दुख ,

पत्रकार के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों का लगा मजमा,
पट्टी तहसील क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निष्पक्ष सरल स्वभाव और शिक्षक के रूप में अपने योगदान के लिए क्षेत्र में सम्मानित शिक्षकों को में जाने जाते थे। पत्रकार के पिता शिव अचल सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना पर श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह आशापुर गांव पहुंचे और पत्रकार के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बधाया। और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता के आकस्मिक निधन से पत्रकारों शिक्षकों समाजसेवियों बुद्धिजीवियों मे शोक की लहर छाई हुई है। उनके निधन से शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है उनकी कमी समाज को सदैव खलती रहेगी। उन्होंने पत्रकार के परिजनों को ढांढस बधाते हुए हर सुख दुख में साथ रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार ज्ञान सिंह, श्याम सुंदर सिंह, बृजेश सिंह, संगम सिंह, कुलदीप सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, बालेंद्र भूषण पांडेय, विनोद तिवारी,राकेश तिवारी, विजय पाठक,पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह, राजू सिंह, लाल जी पांडेय, रोहित सिंह, अखिलेश मिश्र, डॉ जलजमणि दुबे,,धर्मेंद्र मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, अमित शुक्ल शिक्षक पत्रकार समाजसेवी बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय जन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज