आवारा गोवंश से टकराई डायल 112 की स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

आवारा गोवंश से टकराई डायल 112 की स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
पट्टी। विवाद की सूचना पर जा रही डायल 112 पुलिस की स्कॉर्पियो अचानक सड़क पर आए आवारा गोवंश से टकरा गई। हादसे में वाहन का अगला बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन में सवार चालक गोविंदराम और एसआई सुमेर राम बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, परसनी गांव में विवाद की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी संख्या 7970 इवेंट नंबर 2499 के तहत मौके पर जा रही थी। इसी दौरान पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर कंधई थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक एक आवारा गोवंश सड़क पर आ गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता, स्कॉर्पियो गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज