एमडीएमए के साथ क्रेटा सवार गिरफ्तार, 11,800 रुपये बरामद
एमडीएमए के साथ क्रेटा सवार गिरफ्तार, 11,800 रुपये बरामद
प्रतापगढ़।अंतू पुलिस ने रविवार को शुकुलपुर चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट की हुंडई क्रेटा कार सवार अब्दुल रहमान उर्फ नान्हू (50) निवासी आममऊ ककहरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 8.4 ग्राम एमडीएमए, 11,800 रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पट्टी क्षेत्र से नशीला पदार्थ खरीदकर लाता था और उसकी बिक्री करता था। बरामदगी के आधार पर अंतू थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया।
Comments
Post a Comment