कोतवाली देहात पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली देहात पुलिस ने 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने बुधवार को 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी भगेसरा और संसारीपुर गांव के निवासी हैं। इनमें भगेसरा निवासी कृष्ण चंद्र मोदनवाल (55), विष्णु प्रताप सिंह (60), दिनेश प्रताप सिंह उर्फ चंद्र प्रताप (55), मुन्नालाल पटेल (56), लालजी पटेल (48), राजेश गुप्ता (40), विवेक गुप्ता (38), पवन कुमार सरोज (32), केदारनाथ वैश्य (41), विनोद सरोज (33) और अन्न सरोज उर्फ विपिन (31) शामिल हैं। वहीं, संसारीपुर निवासी पवन मिश्रा (31) को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, सभी वारंटी वर्ष 2013 के एक मुकदमे से संबंधित हैं। इस मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी अभियान में पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप, उपनिरीक्षक गौतम बनर्जी सहित कोतवाली देहात पुलिस की टीम शामिल रही।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज