सीईआईआर पोर्टल से बरामद हुए 147 गुम मोबाइल, 24.60 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे,अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस,
सीईआईआर पोर्टल से बरामद हुए 147 गुम मोबाइल, 24.60 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे,
अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस,
प्रतापगढ़। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से अक्टूबर माह में 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर प्रतापगढ़ की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अप्रैल माह में जनपद 40वें स्थान पर था, जो सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इस तरह रैंकिंग में 35 पायदान का सुधार हुआ है। वहीं अक्टूबर माह में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसेबिलिटी के सापेक्ष 79 प्रतिशत मोबाइल फोन बरामद किए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने और उसकी बरामदगी में मदद मिलती है।बरामदगी में प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक अजीत सिंह सहित सर्विलांस टीम और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों का योगदान रहा।
Comments
Post a Comment