रामकथा की कलश यात्रा के स्वागत की बनी रणनीति, एमएलसी गोपाल भैया ने सौंपी जिम्मेदारियां16 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 17 नवंबर से बेंती राजमहल में शुरू होगी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा
रामकथा की कलश यात्रा के स्वागत की बनी रणनीति, एमएलसी गोपाल भैया ने सौंपी जिम्मेदारियां
16 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 17 नवंबर से बेंती राजमहल में शुरू होगी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा
कुंडा/प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 16 नवंबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वागत और 17 नवंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय श्रीराम कथा की व्यवस्थाओं को लेकर बाबागंज ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।बैठक में कलश यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों, यात्रा मार्ग और रास्ते में जगह-जगह होने वाले स्वागत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और कोटेदारों को अधिक से अधिक लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई।उल्लेखनीय है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के नेतृत्व में बेंती राजमहल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चार दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां और जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, ब्लॉक प्रमुख पति रामयश सरोज, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, बबलू सिंह, विनोद पटेल, प्रधान रामआसरे पांडेय, ओमानंद द्विवेदी, विनोद यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज यादव, रितेश यादव और सुरेश सरोज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment