सीएम सामूहिक विवाह मे 275 जोड़ों ने लगाए सात फेरे

सीएम सामूहिक विवाह मे 275 जोड़ों ने लगाए सात फेरे
प्रतापगढ़।योगी सरकार मे गरीब परिवारों को बेटी की शादी के लिए बड़ी सहूलियत मिल रही है।सीएम सामूहिक विवाह योजना पूर्ण रूप से पारदर्शी है।राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मैदान पर धन तेरस के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह मे 275 जोड़ों का विवाह प्रत्येक धर्म के मान्यताओं व रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे ब्लॉक रामपुर संग्रामगढ़, बाबागंज,बिहार,
मांधाता व सदर के 275 जोड़ें पारिवारिक बंधन मे जकड़े गए। योगी सरकार की भव्य सामूहिक विवाह की व्यवस्था देख उनके परिजनों मे खुशी देखी गई और सरकार के पारदर्शी सामाजिक सरोकार को सराहा। अनुसूचित जाति वर्ग के 180,पिछड़ा वर्ग 93, सामान्य वर्ग 1 व अल्पसंख्यक वर्ग के 1 जोड़ा शामिल हुए। समारोह मे विधायक सदर राजेंद्र मौर्य विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, सीडीओ डॉ राम मोहन मीना,डीडीओ आलोक आर्य समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव अजय क्रांतिकारी समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य बीडीओ रामपुर संग्रामगढ़ विजय शंकर मणि बाबागंज बीडीओ मिर्जा इरफान वेग बिहार शिव बहादुर सिंह आदि ने वर वधू को उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत एक जोड़े पर एक लाख रुपए मे 64 हजार रुपए वधू के खाते मे भेजी जाती है और 21 हजार रुपए में घरेलू सामग्री व 15 हजार रुपए में विवाह समारोह मे आए हुए बारातियों व घरातियों के खाने व सजावट आदि पर खर्च किए जाते है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज