35 माह के बकाया मानदेय को लेकर प्रेरकों ने की बैठक, 18 नवंबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

35 माह के बकाया मानदेय को लेकर प्रेरकों ने की बैठक, 18 नवंबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा विकासखंड आसपुर देवसरा के प्रेरकों की बैठक रविवार को अमरगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने की, जबकि संचालन कुलदीप तिवारी ने किया।
बैठक में प्रेरकों के 35 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न होने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 नवंबर, बुधवार को सुबह नौ बजे सभी प्रेरक जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा शर्मा ने सभी प्रेरक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।बैठक में जिला अध्यक्ष संजय यादव, चित्रा शर्मा, विनोद कुमार, पवन, मुन्नालाल मौर्य, लाल बहादुर यादव, हरिप्रसाद, समर बहादुर, शकुंतला पाल, रीता तिवारी, गुड़िया सिंह, दिनेश यादव, रामसूरत चौरसिया, दीपक पाठक, रामराज यादव, सुनील कुमार शर्मा, रेखा यादव, पूनम तिवारी, प्रेमलता और चंदा सिंह सहित अन्य प्रेरक मौजूद रहे।बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि 35 माह से वेतन नहीं मिल रहा है जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात पर सहमति बनी है

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज