खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया सरदार पटेल ने : मोती सिंहपूर्व मंत्री ने किया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण, 51 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया सरदार पटेल ने : मोती सिंह
पूर्व मंत्री ने किया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण, 51 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
प्रतापगढ़। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पट्टी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। देश की अखंडता और मजबूती के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान मोती सिंह ने सर्वसमाज के लोगों को सम्मानित करते हुए पट्टी कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। साथ ही संबंधित चौराहे का नाम परशुराम चौराहा रखने की बात कही। मंदिर निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं सभासदों को आवश्यक निर्देश भी दिए।कार्यक्रम में प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख लाल बहादुर पासी, सुरेश पटेल, दीपक पटेल, अमरजीत चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष रामगंज राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख देवेंद्र पांडेय, राजेश दुबे और कमलाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष अध्यक्षता राम यस मौर्य तथा संचालन रामचरित वर्मा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज