साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चार गिरफ्तार63 बैंक खातों का मिला हिसाब, साइबर ठगों और सट्टा पैनल संचालकों को उपलब्ध कराते थे खाते; 24 क्यूआर कोड, पासबुक, चेकबुक और पांच मोबाइल बरामद

साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चार गिरफ्तार

63 बैंक खातों का मिला हिसाब, साइबर ठगों और सट्टा पैनल संचालकों को उपलब्ध कराते थे खाते; 24 क्यूआर कोड, पासबुक, चेकबुक और पांच मोबाइल बरामद
कुंडा/प्रतापगढ़। साइबर अपराध और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का जेठवारा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मनीराम का पुरवा, खटवारा में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज, क्यूआर कोड, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद रजिस्टर में 63 बैंक खातों का विवरण मिलने से गिरोह के नेटवर्क का दायरा बड़ा होने की आशंका है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों की पासबुक, चेकबुक, सिम और बैंकिंग संबंधी जानकारी साइबर अपराध में शामिल लोगों तथा ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैनल संचालकों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन में किया जाता था।जांच के दौरान बरामद रजिस्टर में 63 बैंक खातों का ब्योरा मिला है। समन्वय पोर्टल पर जांच में कुछ खातों के खिलाफ दूसरे राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इससे गिरोह के दूसरे राज्यों तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

24 क्यूआर कोड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 क्यूआर कोड स्कैन पैड, आठ बैंक पासबुक, तीन चेकबुक, आठ आधार कार्ड व छायाप्रति, तीन पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, सात खाली सिम लिफाफे, दो सिम सहित लिफाफे, एक बैंकिंग संबंधी पत्र, एक रजिस्टर और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

चार राज्यों से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित पटेल निवासी संग्रामगढ़, रिशांक शेखर सिंह निवासी बलिया, के. सागर निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) और अंकुश वर्मा निवासी खटवारा, जेठवारा शामिल हैं। पुलिस ने अंकुश वर्मा की निशानदेही पर उसके घर से अतिरिक्त सामग्री भी बरामद की है।इस मामले में थाना जेठवारा में मुकदमा अपराध संख्या 327/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जेठवारा पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज