तूफान और बारिश से तीन भाइयों का कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर
तूफान और बारिश से तीन भाइयों का कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर
पट्टी। तहसील क्षेत्र में हुई तेज बारिश और तूफान के चलते रविवार दोपहर तीन भाइयों का संयुक्त कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के मलबे में दबकर कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।घटना पट्टी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिंडुई एकडरिया की है। गांव निवासी रामखेलावन के पुत्र रामकिशन, रामकृपाल और जयकरन परिवार के साथ संयुक्त कच्चे मकान में रहते थे। रविवार दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि होने से बच गई।मकान ढहने के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आवास की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Comments
Post a Comment