नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक घायल, जिला अस्पताल रेफर
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक घायल, जिला अस्पताल रेफर
पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेलसंडी गांव निवासी 40 वर्षीय महेश पाल रविवार शाम नीलगाय की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।महेश पाल उडैयाडीह बाजार में मैकेनिक का काम करते हैं। रविवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह मैनहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, तभी अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक की टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि घायल के हाथ में फ्रैक्चर है। हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Comments
Post a Comment